'काम के दबाव' के कारण डिप्रेशन का इलाज करवा रहे एक 38-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चेन्नई में खुदकुशी कर ली है। पत्नी व बच्चों के साथ रहने वाला यह इंजीनियर घटना के समय घर पर अकेला था। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और खुदकुशी के पीछे अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।