'केमिकल फ्री' बताकर महिला को ₹1800 में बेचे गए आम निकले सफेद और बेस्वाद, विक्रेता ने लौटाए पैसे
एक महिला ने X पर दावा किया है कि उसने ₹1800 में 10-किलो 'केमिकल-फ्री' आम खरीदे थे। आम बाहर से चमकदार/पके/ऑर्गेनिक लग रहे थे पर 5-दिन बाद काटने पर अंदर से सफेद/बेस्वाद निकले। महिला की शिकायत पर विक्रेता ने आम की जांच किए बिना पूरे पैसे लौटा दिए। घटना के बाद 'ऑर्गेनिक' व 'केमिकल-फ्री' दावों पर बहस छिड़ी है।