'क्या ₹2000 से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा GST?' सवाल के जवाब में सरकार ने क्या कहा?

राज्यसभा सांसद अनिल कुमार यादव ने संसद में वित्त मंत्रालय से पूछा, "क्या सरकार ₹2000 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर जीएसटी लगाने पर विचार कर रही है? इसकी जानकारी साझा करिए।" इसपर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, "जीएसटी काउंसिल की सिफारिश के आधार पर जीएसटी की दरें और छूट पर फैसला किया जाता है...ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।"