'क्या गर्भवती महिलाएं नाचती हुई आई थीं?' राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर मचा बवाल
बीकानेर (राजस्थान) के सरकारी अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कई महिलाओं की किडनी फेल होने के मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विवादित टिप्पणी की है। खींवसर ने कहा, "क्या गर्भवती महिलाएं पैदल या नाचती हुई आई थीं या बीमार होकर?" वीडियो में इस बयान के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उनकी आलोचना की।