'क्या पाक इज़रायल को मान्यता देगा?' रिपोर्टर के सवाल को इशाक डार व रूबियो ने किया नज़रअंदाज़
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एक रिपोर्टर के सवालों को नज़रअंदाज़ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वॉशिंगटन डीसी में दोनों साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे थे तभी एक रिपोर्टर के 'क्या पाकिस्तान, इज़रायल को मान्यता देगा?' पूछने पर दोनों केवल मुस्कुराकर हाथ मिलाते रहे और फिर वापस चले गए।