'क्या पत्रकार शुभांकर को प्रेमानंद महाराज के आश्रम से भगाया गया?'; आश्रम ने जारी किया बयान
पत्रकार शुभांकर मिश्रा की रिपोर्ट्स के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर टारगेट किया जा रहा था और उन्हें प्रेमानंद महाराज का विरोधी बताया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि शुभांकर को प्रेमानंद के आश्रम से खदेड़ दिया गया। इस पर आश्रम ने कहा, "ये बातें निराधार हैं...शुभांकर अपनी पत्रकारिता कर रहे हैं...पूज्य महाराज जी का स्नेह उनपर है।"