एक पत्रकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से पूछा कि क्या वह वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की तरह कभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पकड़ने के लिए मिशन का आदेश देंगे? इस पर ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ऐसा करने की आवश्यकता होगी...मेरा और पुतिन का हमेशा से अच्छा रिश्ता रहा है।"