क्रेडिटऐक्सेस ग्रामीण के शेयरों में 6% का उछाल, जून तिमाही में 84.9% घटा शुद्ध मुनाफा

माइक्रोफाइनेंस सेक्टर की कंपनी क्रेडिटऐक्सेस ग्रामीण के शेयरों में बुधवार को 6% तक की तेज़ी देखने को मिली जिसके बाद यह शेयर अपने 52-वीक हाई पर पहुंच गया। जून तिमाही में क्रेडिटऐक्सेस ग्रामीण ने ₹60.2 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जो सालाना आधार पर 84.9% कम है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का प्री-प्रोविज़न ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹653 करोड़ रहा है।