UP में शादी में खाना कम पड़ने पर विवाद के बाद बारात लेकर लौटा दूल्हा, पुलिस ने कराई शादी
कौशांबी (यूपी) में रविवार को शादी में खाना कम पड़ने पर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद दूल्हा नाराज़ हो गया और बारात लेकर लौट गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के मदद की गुहार लगाने पर पुलिस ने दूल्हे को समझाया। दूल्हे ने दुल्हन के घर जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद मंदिर में शादी कराई गई।