inshorts

'काश आप ज़्यादा साफ बोलतीं', ट्रंप ने भारतीय पत्रकार के लहजे का उड़ाया मज़ाक

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक भारतीय महिला पत्रकार के सवाल पूछने पर उसके लहजे मज़ाक उड़ाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रंप पत्रकार से कहते हैं, "काश आप और ज़्यादा साफ बोल पातीं।" दरअसल, पत्रकार 'बिग टेक कंपनी' कह रही थी जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति 'बिग टैक्स कंपनी' समझ बैठे थे।