'कैश नहीं लेंगे सिर्फ UPI चलेगा': PVR INOX की ज़िद पर भड़का ग्राहक, थमाया लीगल नोटिस
अहमदाबाद के एक वकील ने PVR INOX को लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल, सिनेमाघर में मूवी टिकट और खाने-पीने के सामान के लिए कैश लेने से मना करने पर उन्हें UPI से भुगतान करना पड़ा। नोटिस में RBI अधिनियम की धारा 26(1) का हवाला देते हुए कैशलेस नीति पर सवाल उठाए गए हैं और 7-दिनों में जवाब मांगा गया है।