फिल्म 'कृष' का गाना सुनाकर ऑनलाइन वायरल हुए जमशेदपुर के पिंटू कुमार का एक इंटरव्यू सामने आया है। पिंटू के बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था और हालातों ने उन्हें धीरे-धीरे देसी शराब का आदी बना दिया। बकौल पिंटू, उन्होंने कचरा बीनने, टॉयलेट साफ करने, मरा कुत्ता फेंकने और नाली साफ करने जैसे काम किए हैं।