यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठमुल्ला वाले बयान के बाद इस मुद्दे पर डिबेट करवा रहे ’टाइम्स नाउ नवभारत’ के पत्रकार राकेश पाण्डेय इस शब्द का मतलब नहीं बता पाए। दरअसल, पैनल में मौजूद सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने उनसे इसका मतलब पूछ लिया था। बाद में भाटी ने बताया, "किसी भी धर्म के कट्टर इंसान को...कठमुल्ला कहते हैं।"