​कफ सिरप कांड के बाद इस शहर में अब ऐंटीबायोटिक सिरप में मिले 'कीड़े'

एमपी में ज़हरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 20 से अधिक बच्चों की मौत के बाद ग्वालियर के एक सरकारी अस्पताल में एक ऐंटीबायोटिक सिरप में कीड़े मिलने का मामला समाने आया है। इसके बाद सिविल सर्जन डॉक्टर आरके शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एजिथ्रोमाइसिन सिरप के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।