'कब तक बूढ़े लोग भविष्य तय करेंगे' अभिजीत दीपके ने अन्ना हज़ारे को लेकर की विवादित टिप्पणी
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन में अन्ना हज़ारे को शामिल करने के सवाल पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है...जो 60-70 साल के हो गए...उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए...वह आश्रम में बैठ जाएं...कब तक बूढ़े लोग छात्रों का भविष्य तय करेंगे।" 59-वर्षीय सोनम वांगचुक सीजेपी के समर्थन में अनशन कर रहे हैं।