inshorts

'करो ओपनिंग…'; भारत से हार के बाद इमरान खान ने पाक सेना प्रमुख मुनीर की उड़ाई खिल्ली

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कटाक्ष करते हुए कहा है भारत के खिलाफ क्रिकेट मैच जीतने का एकमात्र तरीका यह है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी बतौर ओपनर मैदान पर उतरें। एशिया कप-2025 में भारत के पाकिस्तान को 2 मैचों में हराने के बाद इमरान ने यह टिप्पणी की है।