'करियर बर्बाद कर रहीं दोनों' 2 महिला IAS-IPS अधिकारी की लड़ाई में SC ने क्यों की ऐसी टिप्पणी?
कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस अधिकारी रूपा मौदगिल के बीच 3-साल से चल रही कानूनी लड़ाई खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मध्यस्थता का रास्ता सुझाया है। कोर्ट ने कहा कि दोनों एक-दूसरे का करियर बर्बाद कर रही हैं। 2023 में मौदगिल ने सिंधुरी के खिलाफ ऑनलाइन पोस्ट्स किए थे जिसके बाद विवाद बढ़ा।