'करियर में कुछ न कर पाया, अपनी मौत का ज़िम्मेदार हूं' लिखकर UP में युवक ने की खुदकुशी
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में राहुल नामक 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि 'मैं करियर में कुछ नहीं कर सका। मेरी मौत का ज़िम्मेदार कोई और नहीं मैं खुद हूं। बाय-बाय लव यू फॉर एवर'।