'खान सर' को बिहार के राज्यपाल ने 'चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार' अवॉर्ड से किया सम्मानित
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिक्षक 'खान सर' को 'चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार' से सम्मानित किया है। 'खान ग्लोबल स्टडीज़' ने बताया कि सामाजिक विकास के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिला है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ऐक्ट्रेस नीतू चंद्रा और ऐक्टर शेखर सुमन समेत अन्य को भी यह अवॉर्ड दिया गया।