पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले से जुड़ी एफआईआर के मुताबिक, खान सर ने बॉडीगार्ड्स से कहा था कि 'देख क्या रहे हो, भीड़ पर अविलंब फायर करो जो होगा मैं समझ लूंगा।' बॉडीगार्ड्स ने पुलिस को बताया, "खान सर के इस आदेश पर हम दोनों सुरक्षाकर्मियों ने अपनी-अपनी राइफल से दो-दो राउंड फायर किए।"