गूगल ने अपने डिजिटल असिस्टेंट 'गूगल असिस्टेंट' को 'जेमिनाई' से बदलने की घोषणा की है जिससे अब स्मार्टफोन्स पर गूगल असिस्टेंट की जगह जेमिनाई ऐप देखने को मिलेगा। गूगल के मुताबिक, एंड्रॉयड 9 या उससे पुराने वर्ज़न वाले स्मार्टफोन पर 'गूगल असिस्टेंट' का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बकौल गूगल, जेमिनाई को स्मार्टवॉच, टैबलेट और हेडफोन के लिए भी लाया जाएगा।