इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर हमास ने शनिवार दोपहर तक बंधकों को रिहा नहीं किया तो इज़रायल गाज़ा में सीज़फायर खत्म कर सैन्य अभियान फिर से शुरू करेगा। उन्होंने कहा, "ऐसा होने पर इज़रायली सेना हमास को निर्णायक रूप से पराजित करेगी।" वहीं, हमास ने कहा कि वह सीज़फायर डील को लेकर प्रतिबद्ध है।