गुजरात ATS ने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस के मुताबिक, इनमें से 2 को गुजरात, 1 को दिल्ली और 1 आतंकवादी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद फरदीन रईस, सैफुल्लाह कुरैशी रफीक, मोहम्मद फैक रिज़वान और जीशान अली के तौर पर हुई है।