राजकोट (गुजरात) में एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर 4 साल की छात्रा से मारपीट और गुप्तांग पर चोट पहुंचाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची की मेडिकल जांच में उसके गुप्तांग में अंदरूनी चोट के कारण संक्रमण की पुष्टि हुई है।