'गोलू-मोलू' बच्चा हमेशा हेल्दी नहीं होता, डॉक्टर ने बताया क्यों भारतीयों को बदलनी चाहिए यह अवधारणा
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मनन वोरा के अनुसार, गोलू-मोलू/चबी बच्चा हमेशा स्वस्थ बच्चा नहीं होता और भारतीयों को यह अवधारणा बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "बच्चों में मोटापे के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है...10-साल से छोटे बच्चों में फैटी लिवर, इंसुलिन रेज़िस्टेंस, हाई ट्राइग्लिसराइड्स, डायबिटीज़ जैसी समस्याएं हो रही हैं...बच्चा कितना खाता है...इससे उसका स्वास्थ्य नहीं माप सकते।"