आगरा (यूपी) में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण किया गया। उनकी मां ने कहा, "कुछ राक्षस पृवत्ति के लोगों ने घर गंदा कर दिया था।" गौरतलब है, 28-सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा में प्रदर्शन कर कथित तौर पर ज्ञानेश कुमार के घर की दीवार पर 'वोट चोर' और 'गद्दार' लिख दिया था।