inshorts

'गर्भवती बनाओ और ₹10 लाख कमाओ', बिहार में स्कैम में कई पुरुषों को लगाया गया चूना

नवादा (बिहार) में 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस' नामक साइबर ठगी का मामला सामने आया है जिसमें पुरुषों को निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले में मोटी रकम देने का वादा कर फंसाया जा रहा था। ठग उपभोक्ताओं को कॉल कर महिला को 'प्रेग्नेंट' करने पर ₹10-लाख देने का लालच देते थे। पीड़ितों से रजिस्ट्रेशन-फीस भी ली जाती थी।