'गलत मिसाल कायम कर रहे हो'; भारतीय शख्स को नॉर्वे में बॉस से मिली अनोखी धमकी
विनोद नामक एक भारतीय प्रोफेशनल का पोस्ट वायरल है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें नार्वे में उनके बॉस ने इसलिए डांटा क्योंकि उन्होंने शनिवार को काम किया और बिना बताए अपनी छुट्टी कैंसिल की थी। विनोद से उसके बॉस ने कहा, "जूनियर्स के सामने गलत मिसाल कायम कर रहे हो...उन्हें लगेगा कि यही डेडिकेशन है...वेकेशन बहुत ज़रूरी है।"