समस्तीपुर (बिहार) में एक और कपल से अभद्रता और मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की और शख्स गिड़गिड़ाते दिख रहे हैं लेकिन भीड़ लगातार उनसे गाली-गलौज करती दिख रही है। लड़की ने हाथ जोड़ते हुए छोड़ने और घरवालों को बुलाने को कहा। बकौल कपल, घरवाले उनके रिश्ते के बारे में सब जानते हैं।