रोहिणी (दिल्ली) में भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत बुधवार को ढह गई। हादसे के बाद मलबे में दबे एक शख्स के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया जिसमें बचाव दल के एक सदस्य शख्स से कहते दिखे, "आप चिंता मत करिए आपको बचा लेंगे।" वीडियो के एक हिस्से में मलबे में दबा शख्स हाथ हिलाता दिख रहा है।