'चोटी और धोती-कुर्ते वाला पति नहीं चाहिए'…जिसने पढ़ाया, SI बनते ही पत्नी ने उससे मांगा तलाक

एमपी में पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनी एक महिला ने अपने पति से तलाक मांगा है। पूजा-पाठ कराने वाले पति ने पत्नी को पढ़ाने के लिए अपनी सारी बचत खर्च कर दी थी। खबरों के मुताबिक, महिला ने कहा कि उसे पति के पारंपरिक पहनावे (धोती-कुर्ते) और पेशे से शर्मिंदगी होती है। बकौल पति, पत्नी ने उसकी चोटी कटवाने का दबाव बनाया।