चीन ने पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को बताया 'अटूट', जिनपिंग बोले- शहबाज़ पुराने मित्र हैं
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को 'अटूट' बताते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे जैसी भी बदलें चीन अपनी नेबरहुड डिप्लोमेसी में चीन-पाकिस्तान संबंधों के विकास को हमेशा प्राथमिकता देता है। बीजिंग पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चीनी राष्ट्रपति ने अपना 'पुराना मित्र' भी बताया।