हमीरपुर (यूपी) में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर महिला सहकर्मी से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। महिला के मुताबिक, अधिकारी ने उससे पूछा था कि वह उन्हें घर पर चाय पीने के लिए कब बुला रही है। इस पर महिला ने विरोध जताया और अधिकारी को पांच थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।