'चिल्लाईं तो गोली मार देंगे…' गुरुग्राम में एअर इंडिया की ट्रेनी महिला क्रू मेंबर्स से हुई लूट

गुरुग्राम (हरियाणा) के एक गेस्ट हाउस में ठहरीं एअर इंडिया की ट्रेनी महिला क्रू मेंबर्स से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने कथित तौर पर महिलाओं को धमकी देते हुए कहा, "अगर चिल्लाओगी तो गोली मार देंगे...हमारे लोग बाहर खड़े हैं।" इसके बाद महिलाएं वहीं खड़ी रहीं जबकि लुटेरे सारा सामान लूटकर फरार हो गए।