'चाहता था भारतीय टीम गिड़गिड़ाए', दक्षिण अफ्रीकी कोच ने दिया विवादित बयान

भारत-दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच शुकरी कोनराड ने कहा है, "मैं चाहता था कि हमारे लड़के भारतीय टीम को गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर कर दें।" उनसे 500-रन की बढ़त के बाद भी पारी घोषित नहीं करने के पीछे की वजह पूछी गई थी। उनके बयान पर विवाद छिड़ गया है।

Load More