inshorts

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

सुकमा (छत्तीसगढ़) में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि ज़िले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई जिसके बाद मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। ज़िला रिज़र्व गार्ड और सीआरपीएफ की यूनिट ने मिलकर ऐंटी-नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।