बिज़नेसमैन और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख एलन मस्क ने एक X पोस्ट के कमेंट में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को अमेरिका का 'भावी राष्ट्रपति' बताया है। मस्क ने वेंस को लेकर किए गए पोस्ट पर कमेंट कर कहा, "...हमारे भावी राष्ट्रपति।" गौरतलब है, 40-वर्षीय वेंस तीसरे सबसे युवा अमेरिकी उप-राष्ट्रपति हैं।