'जुमा साल में 52 बार, होली एक ही बार आती है' बयान को लेकर संभल के CO को मिली क्लीनचिट

संभल (यूपी) के सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ होली व ईद के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर वॉयलेशन ऑफ सर्विस कंडक्ट रूल्स की जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल गई है। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने चौधरी के बयान की शिकायत की थी। दरअसल, चौधरी ने कहा था, "जुमा साल में 52 बार...और होली एक बार आती है।"