'ज़हरीले पानी' की वजह से 6 साल बाद ही उजड़ गया था दिल्ली का तुगलकाबाद किला

दिल्ली के तुगलकाबाद किले को गयासुद्दीन तुगलक ने 1321 में बनवाया था लेकिन यह 6 वर्ष बाद उजड़ गया था। किले का पानी ज़हरीला हो गया था जिससे लोगों ने उसे छोड़ दिया था। मान्यता है कि सूफी संत निज़ामुद्दीन औलिया एक बावड़ी बनवा रहे थे जिसे गयासुद्दीन ने रोका था और औलिया के 'श्राप' से किला उजड़ गया था।