inshorts

'जब तक ज़िंदा रहो, मारते रहो' 26/11 हमले वाले आतंकी कसाब से पूछताछ का वीडियो आया सामने

टाइम्स नाउ ने 26/11 मुंबई हमले (2008) को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब से पूछताछ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में घायल दिख रहा कसाब कह रहा है, "उसने (बॉस) कहा था- 'जन्नत में जाओगे'...गिना नहीं कितनों को मारा, बस गोलियां चलाते रहे...उसने (आम) लोगों को मारने को कहा था...बोला था- 'जब तक ज़िंदा रहो, मारते रहो'।"