विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कहा कि उनका काम सिर्फ आईसीसी ट्रॉफियां जीतना ही नहीं, यह भी सुनिश्चित करना है कि जब वह खेल को अलविदा कहें तो भारतीय क्रिकेट बेहतर स्थिति में हो। उन्होंने कहा, "हमारे पास ऐसी टीम है...जो अगले 8 साल तक दुनिया की किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार है।"