पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री कहती हैं, "हम तो कहना चाहूंगी...जय-जय-जय छठ पर्व छठी मइया जय...छठी मइया को छठ पूजा का जय। छठ मइया आपको अच्छा रखे...स्वस्थ रखे।" मुख्यमंत्री छठ महापर्व पर कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।