'जय महाकाल' बोलकर पटना में इनकम टैक्स असिस्टेंट पर तलवार से किया गया हमला
पटना (बिहार) में इनकम टैक्स ऑफिस के एक अधिकारी के ड्राइवर ने मंगलवार को प्रमोद कुमार नामक इनकम टैक्स असिस्टेंट की गर्दन व हाथ पर तलवार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद ने बताया कि हमलावर ने 'जय महाकाल' बोलते हुए उन पर हमला किया।