'जय श्रीराम!' ग्वालियर CSP हिना खान ने सनातन विरोधी बताने वालों की कर दी बोलती बंद

एमपी हाईकोर्ट में बीआर अंबेडकर की मूर्ति स्थापना विवाद के बीच ग्वालियर में सुंदरकांड का पाठ करने जा रहे वकील अनिल मिश्रा के नेतृत्व वाले समूह को रोकने पर CSP हिना खान को सनातन विरोधी बता दिया गया। वहां मौजूद लोगों के 'जय श्रीराम' का नारा लगाने पर CSP हिना ने भी यही नारे लगाकर उनकी बोलती बंद कर दी।