'जय श्रीराम' बोलना साम्प्रदायिक नहीं, राम के बिना हमारा अस्तित्व नहीं: यूपी के सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि 'जय श्रीराम' बोलना कभी भी साम्प्रादायिक नारा नहीं था। उन्होंने कहा, "पश्चिम यूपी में लोग एक दूसरे को राम-राम कहते हैं, सुबह उठकर राम का नाम लेते हैं, अंतिम यात्रा में भी 'राम नाम सत्य है' कहा जाता है। राम के बगैर हमारा काम ही नहीं है।"