'जल्दी-जल्दी बच्चे पैदा करो', क्यों ऐसी सलाह देने लगे तमिलनाडु के सीएम स्टालिन

परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को नुकसान होने की खबरों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य की जनता से कहा है कि उन्हें जल्दी-जल्दी बच्चे पैदा करने होंगे। उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो तमिलनाडु को कई लोकसभा सीटों का नुकसान होगा और ऐसे में केंद्र में दक्षिण का दबदबा भी कम होगा।