inshorts

'झूठे हिंदू भगवान', US में हनुमान जी की मूर्ति पर ट्रंप की पार्टी के नेता के बिगड़े बोल

टेक्सास के मंदिर में 90-फीट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता अलेक्ज़ेंडर डंकन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने X पर लिखा, "हम...झूठे हिंदू देवता की...मूर्ति लगाने की इजाज़त क्यों दे रहे हैं? हम ईसाई राष्ट्र हैं।" हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने लिखा, "क्या रिपब्लिकन पार्टी...अपने सीनेट उम्मीदवार को अनुशासन में रखेगी?"