झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा का पेपर हुआ लीक, साइंस और हिंदी की परीक्षा रद्द

झारखंड बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं कक्षा की साइंस और हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला दोनों विषयों के पेपर लीक होने के बाद लिया है। प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। गौरतलब है कि 18 फरवरी को हिंदी और 20 फरवरी को साइंस विषय की परीक्षा हुई थी।