'टाइटैनिक' में 'एक-दूसरे की बांहों में मौत का इंतज़ार करने वाले' कपल के साथ क्या हुआ था?

फिल्म 'टाइटैनिक' में दिखाए गए एक-दूसरे की बांहों में मौत का इंतज़ार करने वाले बूढ़े कपल इसिडॉर स्ट्रॉस और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। तथ्यों के मुताबिक, कपल बहुत अमीर था इसलिए लाइफबोट में पहले उन्हें जगह मिलती लेकिन इसिडॉर ने महिलाओं और बच्चों को पहले निकालने को कहा जिसके बाद उनकी पत्नी भी नाव से उतर गईं।