'टाइम बम' मिलने से अलवर में मचा हड़कंप, हाथापाई के दौरान संदिग्ध शख्स के शॉल से था गिरा

अलवर (राजस्थान) में सोमवार को टाइम बम जैसी वस्तु मिली जिसपर टाइमर लगा हुआ था। बाबू सिंह नामक शख्स के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर के पास आया जिससे हाथापाई के दौरान उसके शॉल से यह गिरा और फिर वह वह भाग गया। बम निरोधक दस्ते ने वस्तु खाली जगह ले जाकर नष्ट की तो पटाखे जैसा धमाका हुआ।